फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

दिल्ली में धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार की देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सुभाष चौक पर धरना पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल शाम करीब 9:30 बजे सुभाष चौक पर धरना पर बैठ गया। कार्यकर्ता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद, इस्तीफा दो, इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें