माध्यमिक विद्यालयों की 79वी प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्री बैकुंठ नाथ पवहारि संस्कृत महाविद्यालय बैकुंठपुर के छात्रों ने वैदिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।