अलीनगर स्थित एक होटल में नगर क्षेत्र की महिलाओं की ओर से तीज फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक तीज उत्सव के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जमकर मस्ती की। फैशन शो, रैंप वॉक, नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी और खेल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। मिसेज तीज की ट्राफी श्रेया श्रीवास्तव ने अपने नाम की। प्रीति जायसवाल दूसरे और निरूपा तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम संयोजक समाजसेविका नीलम सिन्हा ने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों में अक्सर खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। इसी कारण तीज महोत्सव के माध्यम से उन्हें मनोरंजन और आपसी मेल-जोल के लिए कुछ पल खुद के लिए जीने का अवसर देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दिव्यांशी पटेल के गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य, गायन, रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बोतल गेम में मोनिका श्रीवास्तव ने प्रथम, मीना सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेपर गेम में निरूपा ने बाजी मारी। रैंप