विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत चंदौली में ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी शुरू हो गई है। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, त्रिस्तरीय सुरक्षा और प्रवेश पास से संबंधित निर्देश दिए। जांच के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की सीलिंग और मॉक पोल कराया जाएगा।