संविधान दिवस के मौके पर सोमवार को विधि जागृति अभियान के तहत नगर के कैलाशपुरी स्थित एक निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज (जूनियर डिविजन), फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ईशा राय ने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों और नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी।