आगामी निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों की पहचान के साथ वहां सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को रेवसा स्थित आईटीआई सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की मौजूदगी में प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें मतदान केंद्रों की मैपिंग, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर निर्देश दिए गए।