फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक में दिखाई सेवा और विकास की गाथा

चंदौली में संस्कृति विभाग के सहयोग से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में चार दिवसीय ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाट्य मंचन के तहत शनिवार को सकलडीहा बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया यगा। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने केंद्र सरकार की ओर से किए गए सेवा और विकास कार्यों को अभिनय के जरिए लोगों तक पहुंचाया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन दल प्रमुख सुधीर कुमार पांडेय ने किया। चार दिवसीय नाट्य प्रस्तुति की शुरुआत चहनिया स्थित बाबा कीनाराम की तपोस्थली से हुई। इसके बाद पूर्वी नई बाजार, सकलडीहा तिराहा, चतुर्भुजपुर, मथेला सहित विभिन्न गांवों में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने के बाद किए गए विभिन्न विकास और जनहित के कार्यों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। नाटक में चंदौली के सुरेंद्र कुमार राजदीप, दीप यादव, आनंद चौधरी, रोहित तिवारी, राधेकृष्ण पांडेय, साहिल, मुस्कान, वैष्णवी, नितिन, शिवम मौर्य, मोनू और चंद्रपाल सहित अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्था और निगरानी में जिला शासन के नोडल आरके चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्ता संयोजक रामसुंदर चौहान, जयप्रकाश चौहान, रंजय पांडेय, मुसाफिर प्रजापति और बीडीओ सकलडीहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें