फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के तेजी से बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में दहशत, मां घटवारी मंदिर की तीन सीढ़ियां डूबीं;VIDEO

चंदौली में बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे गंगा किनारे बसे गाँवों के ग्रामीणों और किसानों में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय मछुआरे अनिल निषाद ने जानकारी दी कि पिछले 12 घंटों में नदी का पानी लगभग दो हाथ बढ़ रहा है। जलस्तर में इस अचानक वृद्धि के कारण टांडा घाट पर स्थित माँ घटवारी मंदिर की तीन सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। पानी का फैलाव इतनी तेजी से हो रहा है कि इस बार का जलस्तर पिछली बार की तुलना में काफी अधिक महसूस किया जा रहा है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर तटवर्ती गांव महुवर कला, विजयीपुर, गणेशपुर, चकरा, सोनबरसा, टांडा कला, टांडा खुर्द, सरोली, मोहम्मदपुर, जमालपुर, तिरगावां, निधौरा बड़गावां और सैफपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले किसान बेहद चिंतित हैं। किसानों को अपनी फसलों के डूबने का डर सता रहा है, वहीं ग्रामीणों को पालतू पशुओं और जीव-जंतुओं के संरक्षण की चिंता सता रही है। प्रशासन से जल्द सुरक्षात्मक कदम उठाने और राहत कार्य शुरू करने की माँग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें