फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित्पुत्रिका पर्व पर तालाब की सफाई की और खिचड़ी वितरित किया

सूर्य देव मंदिर छठ पूजा समिति की ओर से शनिवार को जिउतिया व्रत के मद्देनजर मान सरोवर तालाब की सफाई की गई। वहीं कई वर्षो से चल रही परम्परा के तहत खिचड़ी का वितरण किया। जिउतिया पर्व पर शनिवार को मानस नगर स्थित मान सरोवर तालाब पर व्रतियों की भी उमड़ी। दो हजार से अधिक व्रतियों और परिजनों के पहुंचने पर भगदड़ न हो इसके लिए कमेटी के सदस्य पुरे घाट को अलग अलग सेक्टर में बांट कर व्यवस्था संभाली। इसके बाद देर शाम खिचड़ी का वितरण किया। शाम 6 से रात 8 बजे तक हजारों भक्तों ने खिचड़ी ग्रहण किया। संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि संस्था की ओर से कोरोना काल से प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरित किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें