शाम के ठीक छह बजे थे। अचानक तेज आवाज में सायरन गूंज उठा और देखते ही देखते पूरे इलाके की लाइटें बंद कर ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके तुरंत बाद बम धमाकों की आवाज गूंजी और इमारतों से आग की लपटें उठने लगीं। चारों ओर अफरा-तफरी के बीच कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि यह कोई वास्तविक हमला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से आयोजित मॉकड्रिल था।