बुलंदशहर में विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक और खंड शिक्षक चुनाव का मतदान शुरू हो गया है। आज 23 अक्टूबर को जनपद के 22 केंद्रों और 65 मतदेय स्थल पर मतदान हो रहा है। 17686 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग। स्नातक वर्ग के 10768 और शिक्षक वर्ग के 6918 मतदाता डालेंगे अपना वोट। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बुलंदशहर में 7 जोनल मजिस्ट्रेट व 20 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। डीएम और एसपी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा