दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में एक मासूम बच्ची सहित पांच लोगों की जान चली गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल हैं।