खुर्जा नगर पालिका के संपत्ति लिपिक पर गृहकर के गबन करने का मामला सामने आया। इसको लेकर ईओ ने पांच सदस्य टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी। साथ ही लिपिक के पद से हटाकर उससे जवाब तलब किया। नगर पालिका के ईओ मोहम्मद अनवर हुसैन ने बताया कि दस सितंबर को उन्होंने संपत्ति विभाग का औचक निरीक्षण किया। इसमें परिचालक और संपत्ति लिपिक संजय की फार्म-पांच की बुक संख्या 150 रसीदों को देखा गया, जो 26 फरवरी 2026 को जमा की गई थी। जांच में सामने आया कि रसीद संख्या 15 में अस्पताल रोड पर किरायेदार यशपाल सिंह की दुकान का इस साल गृहकर - जलकर नौ हजार रुपये वसूली किया जान पाया गया।