बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी करने आए चोरों से दो भाई भिड़ गए और दो चोरों से जमकर उठापटक हुई, करीब तीस मिनट तक दोनों भाई दो चोरों से लड़ते रहे, इस दौरान एक चोर पकड़ ढीली होने पर अपने एक अन्य साथी के साथ भाग निकला। इस दौरान अन्य परिजनों व ग्रामीण आ गए और एक चोर को पकड़ बंधक बना लिया। दो अन्य चोर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पर पीआरबी ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।