बदायूं में एक निजी अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण न होने पर बदायूं हॉस्पिटल को सील कर दिया। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।