बदायूं में अपनी मांगों को लेकर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश और शहरी आशा स्वास्थ्य संघ की जिलाध्यक्ष किशनवती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। धरने में शामिल आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और विभागीय स्तर पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।