फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में पिंक समाधान दिवस, महिलाओं की शिकायतें दर्ज, निस्तारण पर जोर

बिजनौर की धामपुर तहसील में सामान्य संपूर्ण समाधान दिवस के बजाय मिशन शक्ति के अंतर्गत पिंक मिशन शक्ति संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के लिए गुब्बारों से सजाया गया पिंक महिला हेल्प डेस्क बूथ बनाया गया और चार महिला लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिलाध्यक्ष अंजलि त्यागी को बूथ का अध्यक्ष बनाया गया। अंजलि त्यागी, संध्या राजपूत, अमीतू शर्मा और प्रीति राजपूत ने महिलाओं की शिकायतें दर्ज कर उनके प्राथमिकता से निस्तारण का प्रयास किया। जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो सका, उनकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें