बिजनौर के धामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का धरना शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता स्थायीकरण और समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2006 से सेवा देने के बावजूद उन्हें मात्र 2,000 रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है। आशा कार्यकर्ताओं और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन से संचारी रोग अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित कुमार ने भी धरने के कारण सेवाएं प्रभावित होने की पुष्टि की।