फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, VIDEO

भदोही कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव में बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला। 12 से अधिक भवनों को एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा और सीओ संग भारी पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। इसको लेकर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा। एसडीएम ने बताया कि मकनपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया था। उक्त जमीन पर एक दलित को 10 बिस्वा पट्टा मिला था। उसने डीएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग किया था। अतिक्रमण करने वाले दूधनाथ यादव, जोखन यादव आदि को पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन कब्जा नहीं हटा। बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें