शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिन और रात में कुल 24 लीग मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मैच बरेली और देवीपाटन मंडल के बीच हुआ, जिसमें बरेली की टीम ने जीत दर्ज की।