हर्रैया के बी-पैक्स उभाई में बुधवार को इफको की ओर से नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग पर कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें करीब 100 किसानों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में रबी फसलों में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, बीज उपचार और मृदा परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी शुभम विश्वकर्मा ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका के वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया।