बस्ती में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पूरा शहर देवीमय हो गया है। शाम सात बजे के बाद शहर के कोने-कोने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग ऑटो, कार और बाइक से मेला क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं, जबकि इसके बाद पंडालों के दर्शन के लिए पैदल घूम रहे हैं। सड़कों और पूजा पंडालों में भीड़ इतनी अधिक है कि रात के पहर का भी अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। शहर में हर ओर आस्था और भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है।