बरेली में अमर उजाला कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला सशक्तीकरण संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर की महिलाओं ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। महिलाओं ने कहा कि बेटियों को बेटों जितनी आजादी और भरोसा देना चाहिए। उन्हें अकेले आने-जाने में सक्षम बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में महिला संगठन सदस्य, बाल विकास अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर बल दिया। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने पति के सहयोग से मिली आर्थिक आजादी का जिक्र किया।