बरेली के एकता नगर स्थित द ज्ञानाय स्कूल में सुबह अभिभावकों व प्रबंधन के बीच कहासुनी हुई। दोपहर तक सोशल मीडिया पर स्कूल के बाहर का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला विद्यालय प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाती दिख रही है। वीडियो में महिला अपने बच्चे को आरटीई के तहत विद्यालय में अध्ययनरत बताते हुए कह रही है कि प्रबंधन चाहता है मैं उसका नाम कटवा लूं। वहीं स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया और प्रेमनगर थाने में शिकायत दी है।