बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। इसके लिए कुल 62,064 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन रविवार को पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं। रोडवेज ने भी 120 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।