बरेली के रामपुर बाग वार्ड 35 की राधेश्याम एन्क्लेव कॉलोनी में लोग जलभराव, कुत्तों के आतंक और खराब सड़कों से परेशान हैं। नगर निगम द्वारा दो माह पहले बनी सड़क टूट गई है, जिसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। रविवार को अमर उजाला के वार्ड संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने ये समस्याएं साझा कीं। कॉलोनी के अध्यक्ष धीशू खान ने पार्क की सफाई न होने की शिकायत की। पार्षद राजेश अग्रवाल ने नाले की समस्या को बोर्ड बैठक में उठाने और सड़क की गुणवत्ता जांचने का आश्वासन दिया।