जिले में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले की सभी तहसीलों में कुल 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर के जाट की बालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका परिषद स्थित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, सीओ सिटी आफताब आलम, डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी रवीना त्यागी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।