फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: शिक्षकों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने का दिलाया भरोसा

बलरामपुर: नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में शिक्षक हितों को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव यादव ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षकों के हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है। शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके सम्मान और हितों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की आवाज को सदन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। गोष्ठी में शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें