फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सब इंस्पेक्टर का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जमुई गांव निवासी सब इंस्पेक्टर मान सिंह यादव का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे सिद्धार्थनगर जिले में तैनात थे और उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव जमुई में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। शनिवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में सरयू नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें