नगरा-बिल्थरारोड मुख्य मार्ग पर निछुआडीह स्थित आदि शक्ति परमेश्वरी धाम में अंतिम मेले के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बारिश के बीच भी कुश्ती प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। देर शाम तक लोग मैदान में डटे रहे और पहलवानों के दांव-पेच का आनंद लेते रहे।