थाना बांसडीह रोड पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 31 मुकदमों से संबंधित 540 लीटर अवैध शराब नष्ट की। इसमें 445 लीटर कच्ची और 95 लीटर अंग्रेजी शराब थी। शुक्रवार को जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में यह कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि जब्त शराब लंबे समय से थाना में जमा थी। इसका निस्तारण पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का भी पालन हुआ। पुलिस अधीक्षक बलिया ईराज राजा के निर्देशन में यह विनष्टीकरण हुआ। उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक सदर विनय राय और थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह इस दौरान उपस्थित थे।