फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में एसबीआई उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपये गायब

कस्बे में एसबीआई की कुड़वा शाखा से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से बैंकिंग सुविधा लेने वाले सैकड़ों खाताधारकों के खातों से उनकी जानकारी के बिना लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएसपी संचालक ने अलग-अलग समय पर खाताधारकों के खातों से रकम निकाल ली। इसकी जानकारी उस समय हुई, जब कई ग्रामीण अपने खाते से रुपये निकालने के लिए सीएसपी पहुंचे। इससे उपभोक्ता सकते में आ गए हैं। मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने बैंक खातों की जांच कराने में जुट गए हैं। ऐसे में प्रभावित खाताधारकों और निकाली गई रकम की संख्या बढ़ने की आशंका है। पीड़ितों ने एसबीआई शाखा कुड़वा के शाखा प्रबंधक और मोतीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने, खातों से अनधिकृत रूप से निकाली गई रकम वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें