तेज हवाओं के बीच हुई भारी बारिश से शनिवार को जिले भर में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। 88 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और हवा के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। रिसिया के आजाद नगर में पेड़ गिरने से एक युवक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं कतर्नियाघाट जंगल में भी कई स्थानों पर जलभराव होने से वन्यजीवों की मुश्किल बढ़ गई है।