फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में खराब मौसम से आईसीपी का इंटरनेट ठप, 50 करोड़ का व्यापार प्रभावित

बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश के चलते रुपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में दो दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित है। इससे आयात-निर्यात की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित होने से करीब 50 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ा है। सीएचए हसीब अहमद के मुताबिक इंटरनेट बाधित होने से करीब 200 मालवाहक ट्रकों का निर्यात नहीं हो सका। ट्रक आईसीपी परिसर में खड़े हैं। वहीं खराब मौसम के कारण गुजरात, अहमदाबाद, पुणे समेत विभिन्न स्थानों से नेपाल के लिए माल लेकर आ रहे 30 से 40 वाहन रुपईडीहा तक नहीं पहुंच सके। मालवाहकों में टाइल्स, पाउडर, पशु आहार और मछली दाना समेत अन्य सामान लदा है। ट्रकों के रुकने से माल की डिलीवरी में देरी हो रही है। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को अतिरिक्त समय और लागत का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों ने इंटरनेट सेवा जल्द बहाल किए जाने की मांग की है, ताकि सीमा पर रुका माल आगे भेजा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें