फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच 181 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

बहराइच: रूपईडीहा थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित 181 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को शुरू हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए विसर्जन स्थल गायघाट की ओर बढ़ रहे हैं। कस्बे से निकलने वाले प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के साथ धीरे-धीरे श्रद्धालुओं का कारवां गायघाट की ओर अग्रसर हो रहा है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में इस वर्ष कुल 181 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष इन प्रतिमाओं का विसर्जन गायघाट में किया जाता है। इस वर्ष भी विभिन्न पूजा समितियों की प्रतिमाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन के लिए रवाना हो रही हैं। जुलूस में शामिल श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ रहे हैं। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो ट्रक पीएसी तथा रूपईडीहा पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। पुलिस प्रशासन जुलूसों की निगरानी करते हुए प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने में जुटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें