बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर हाईवे की लेन के बीच लगे पौधे को उखाड़कर कार में रखते हुए एक व्यक्ति का CCTV वीडियो सामने आया है। करीब एक मिनट के फुटेज में व्यक्ति पौधे को निकालकर कार में रखते हुए दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।