फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत:किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिलिंडर फटने से भड़की लपटें; जिंदा जलीं मां-बेटी, आठ झुलसे

बाजार में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर किराना दुकान और उससे जुड़े मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दो गैस सिलिंडर फटने से आग और भड़क गई। मकान में फंसी मां-बेटी को बचाने के लिए लोगों ने लोहे के चार जाल उखाड़ दिए, लेकिन करीब एक घंटे बाद ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ अंदर पहुंचे दमकलकर्मियों को बेटी मां से लिपटी हुई मिली। हादसे में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि व्यापारी समेत आठ लोग झुलस गए। पुत्रवधू और पोती की मौत की खबर सुनकर किराना व्यापारी के माता-पिता को भी सदमा लगा, जिसके बाद दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें