फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी, मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा माहौल; जिला अस्पताल में भी बंटा प्रसाद

बागपत जिलेभर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों में बाल गोपाल का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल, खीर, मिष्ठान और अन्य व्यंजनों का भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाबा जानकीदास, ठाकुरद्वारा समेत विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। मंदिरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं, जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने तीमारदारों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें