अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में कार्डधारकों को वितरित किए जाने वाले सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोटेदार के घर से राशन की करीब 15 से 20 बोरियां बाजार में एक दुकानदार के यहां बेची जा रही थीं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस राशन लदी मैजिक को दुकानदार समेत थाने ले आई।