पवई क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी रुदरी बिंद ने अपने बेटे रविंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पिता रुदल बिंद ने थानाध्यक्ष पवई को प्रार्थना पत्र देकर हरिमोहन नामक व्यक्ति के खिलाफ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं रविवार को रविंद्र का शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी थी।