सगड़ी विधानसभा के मैना देवी इंटर कॉलेज बैदौली परिसर में सोमवार को पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।