फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : मंडूरी एयरपोर्ट पर जुटे सैकड़ों सपाई, सूची में नाम वालों को ही प्रवेश

आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए। एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए पुलिसकर्मियों को एक सूची सौंपी गई है। सूची में जिन लोगों के नाम हैं, केवल उन्हें ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अन्य कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया गया है। एयरपोर्ट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी गेट पर मौजूद हैं। प्रवेश नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया कर्मियों को भी एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें