फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वायरल बुखार बढ़ा तो गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीजों की जांच

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बढ़ते वायरल बुखार के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को गांव के नजदीक ही जांच और उपचार की सुविधा देने की पहल शुरू की है। शनिवार को सीएचसी रुदौली की टीम ने हाईवे स्थित टाटी बाबा, ग्राम मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यहां करीब 70 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। यहां करीब 70 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। बुखार से पीड़ित मरीजों की टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया की भी जांच की गई। सात सदस्यीय टीम ने की मरीजों की जांच सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला के निर्देशन में लगे शिविर में डॉक्टर बुधराम कुमार, लैब टेक्नीशियन नवनीत मौर्या, पूनम मिश्रा, स्टाफ नर्स स्वाती प्रियदर्शी, काउंसलर राम प्रकाश यादव समेत सात स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में जांच के दौरान छह मरीजों का रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला, जबकि सात मरीजों में शुगर की समस्या सामने आई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को खानपान और बीमारी से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी। अब सप्ताह में दो दिन गांवों में लगेगा स्वास्थ्य शिविर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जांच और उपचार के लिए सीएचसी तक आने में परेशानी होती है। ऐसे में मरीजों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले मट्ठा नेवादा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शनिवार को टाटी बाबा में शिविर लगाया गया, जहां करीब 70 मरीज पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए अब सप्ताह में दो दिन अलग-अलग गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें