फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धनीराम का पुरवा में गंदा पानी और कीचड़ से लोग परेशान

धनीराम का पुरवा में जलनिकासी की बदइंतजामी से करीब 20 घरों के लोग परेशान हैं। दो गलियों में कई दिनों से गंदा पानी जमा है। नालियां जाम होने और कई जगह क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। खाली प्लॉट में कूड़ा पड़ा होने से बारिश का पानी जमा होकर सड़ रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। कॉलोनी का मुख्य मार्ग भी बदहाल है। कुछ महीने पहले सीवर डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन मरम्मत ठीक से न होने से रास्ता जर्जर है। बारिश के बाद यहां कीचड़ बढ़ गया है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जमा गंदे पानी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें