राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की चार्जशीट में तत्कालीन ट्रस्ट महासचिव पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। चार्जशीट के अनुसार चार जून की रात गणना कर्मी आनंद कुमार चौधरी ने उन्हें वीडियो और करीब 2.25 लाख रुपये चोरी का संदेश भेजा था। पांच जून को उन्हें गणना कक्ष के वीडियो भी दिखाए गए। इसके बावजूद एफआईआर 25 जून को दर्ज हुई। चार्जशीट में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए जाने की बात है, जबकि चंपत राय को आरोपी नहीं बनाया गया। वह गवाह हैं। चार्जशीट में उनके चोरी में सहयोग या जांच प्रभावित करने का निष्कर्ष भी नहीं है। सूचना से एफआईआर तक 21 दिन के अंतर पर सवाल उठ रहे हैं।