फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डायवर्जन में फंसी एंबुलेंस, बीमार श्रद्धालु को पहुंचाने में हुई परेशानी, परिक्रमा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

14 कोसी परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसे देखते हुए अयोध्या में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हालांकि, वीआईपी वाहनों को अयोध्या धाम क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मिल रही है, जबकि डायवर्जन के चलते आम श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लता चौक पर एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई, लेकिन यातायात डायवर्जन के चलते एंबुलेंस को भी मौके तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल सका। इस दौरान वीआईपी वाहनों का अयोध्या धाम क्षेत्र में प्रवेश जारी रहा। काफी देर तक इंतजार के बाद श्रद्धालु के साथियों ने किसी तरह उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें