फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने निकाला विरोध मार्च

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन विरोध मार्च के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में विभिन्न मांगों वाले प्लेकार्ड थे तथा वे नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी, पद से हटाए जाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें