फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बकरियों पर गिरी जर्जर दीवार, 12 की मौत, छह घायल

अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी गांव में सोमवार रात बारिश में भीगी जर्जर मिट्टी की दीवार और छप्पर अचानक भरभराकर गिर गए। मलबे की चपेट में आने से छप्पर में बंधी 12 बकरियों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन बकरियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव निवासी मीरा निषाद पत्नी दिनेश कुमार निषाद ने बताया कि बकरियां घर के पास बने छप्पर में बंधी थीं। सोमवार रात बारिश के दौरान मिट्टी की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार और छप्पर के मलबे में दबने से 12 बकरियों की मौत हो गई और कई बकरियां घायल हो गईं। ग्राम प्रधान अहमद रजा ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और बकरियां पालकर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें