सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से तटीय क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है। निर्मलीकुंड क्षेत्र में नदी की धारा की चपेट में आकर किनारे स्थित कुछ दुकानें कट गईं। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में चिंता बनी हुई है। वहीं, गुप्तारघाट पर सुरक्षा के मद्देनजर रस्सी लगाकर लोगों को नदी के अधिक नजदीक जाने से रोका गया है। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।