फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में 20 लाख श्रद्धालुओं ने की चौदहकोसी परिक्रमा

20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बुधवार को अयोध्या में 42 किलोमीटर लंबी चौदहकोसी परिक्रमा की। अक्षय नवमी पर शुरू हुई इस परिक्रमा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी रामनगरी रामनाम की धुन और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रही। परिक्रमा का निर्धारित मुहूर्त बुधवार सुबह 1:21 बजे था। हालांकि, श्रद्धालुओं ने शुभ घड़ी की प्रतीक्षा किए बिना ही परिक्रमा शुरू कर दी। यह सिलसिला 24 घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित सभी ने रामनगरी की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। परिक्रमा पथ पर भजन मंडलियां चल रही थीं और श्रद्धालु एक-दूसरे को जय श्रीराम कहकर उत्साह बढ़ा रहे थे। सरयू तट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने स्नान कर अपनी थकान मिटाई। परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु मंदिरों की ओर मुड़ गए। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए 500 मीटर लंबी कतार लगी रही। कनक भवन और नागेश्वरनाथ में भी दर्शनार्थियों की भीड़ रही। पिछले दो दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें